Chandigarh के विकास को मिली रफ्तार! PM मोदी ने दी बड़ी सौगात

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 03:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद में हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद अब चंडीगढ़ में पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ वासियों को 4700 करोड़ की सौगात मिली है। आज चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियर कॉलेज में पीएम मोदी का प्रोग्राम रखा गया है। इस दौरान पीएम ने PGI में प्रोजेक्टों का शिलान्यास  का उद्घाटन, जिसमें 6 लेन अम्बाला-चंडीगढ़ ग्रीन फील्ड हाईवे का शिलान्यास, PGI एवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने चंडीगढ़ में नए MBBS कॉलेज को मंजूरी दी है। इस मौके पर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कांग्रेस MP मनीष तिवारी भी स्टेज पर मौजूद थे।

PunjabKesari

चंडीगढ़ में पहुंचे पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, चंडीगढ़ एक सिटी नहीं बल्कि देश के लिए डेवलपमेंट का एक मॉडल रहा है। वहीं चंडीगढ़ की जहां पहचान सेहत सुविधाएं हैं वहीं इसकी पहचान है मां चंडी का आर्शीवाद, इसलिए चंडीगढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता रहा है। उन्होंने कहा कि, आज कई पुराने लोगों के भी दर्शन हो गए। पीएम मोदी ने जनता से कहा कि, आपको याद होगा कि, डेढ़ साल पहले देश ने न्याय व्यवस्था में बहुत सुधार किया है। आज हम भारतीय न्याय संहिता लेकर आए हैं।

पड़ोसी राज्यों को होगा फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि, चंडीगढ़ के विकास से पड़ोसी राज्यों को बहुत फायदा हुआ है, क्योंकि चंडीगढ़ पंजाब, हिमाचल, हरियाणा को आपस में जोड़ता है।  उन्होंने कहा कि, जब वह चंडीगढ़ में रहते थे तो उन्हें पीजीआई जाने रहता था। उन्होंने कहा कि, वह 2025 में PGI के दीक्षां समारोह में आया था। आज उन्हें वर्चुअली मिलने का मौके मिला है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी सरकारी बनी थी। देश के लिए स्वच्छ भारत मिशन लॉन्च किया था। सफाई हमारे जीवन का हिस्सा बने। इसके के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम ने चंडीगढ़ आईपीएस इंद्रजीत सिंह सिद्धू की सराहना करते हुए कहा कि, उनकी पहचान स्वच्छता सिपाही की बनी हुई है। उन्हें पदम सम्मान से भी सम्मानित किया गया। 

चंडीगढ़ में नए MBBS कॉलेज को मंजूरी

आज पीएम मोदी ने  नए MBBS कॉलेज को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि, देश में स्वास्थ्य सेवाएं अब हर नागरिक का अधिकार बनती जा रही है। पहले मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें कम होने के कारण युवाओं को डाक्टर बनने का मौका नहीं मिलता था। शिक्षा का तेजी से विस्तार करते हुए नए MBBS कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है, जहां पर जल्द से जल्द पढ़ाई भी शुरू होगी। पीए मोदी ने कहा कि,  चंडीगढ़ में शिक्षा और रिसर्च का बड़ा केंद्र है। आने वाले समय में जहां पर यही संस्थान स्टार्टअप और नई तकनीक के हब बनेंगे। 

भारत मांगने वाला नहीं मदद देने वालों में शामिल

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि, हेल्थ सेक्टर पर पूरी दुनिया के लिए चिंता जताते थे। हम लोगों ने कहा कि, कोरोना के समय भारत चिंताओं का केंद्र था। हमारी सरकार ने भारत का सामर्थ भी बदला और विश्व का नजरिया भी बदला है। पीएम में ने कहा कि, उस समय भारत मांगने वाला नहीं था, भारत मदद देने वालों में है। उन्होंने कहा कि, भारत मेडिकल टूरिज्म का बड़ा डेस्टिनेशन रहा है। 12 साल से यह काम चल रहा था। अब तक 15 नए एम्स बनाए गए।   

देशभर में आयुष्मान कार्ड

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित  करते हुए कहा कि देशभर में करीब 1.75 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि, पहले जबां लोगों के बीपी, शूगर जैसी बीमारियों की समय पर जांच की जाती है। ई-संजीवनी के जरिए लोग को डाक्टरों से इलाज और सलाह मिल रही है। सरकार के प्रयासों से अब 90 प्रतिशत से अधिक प्रसव अस्पतालों में हो रहे हैं।

टीबी मुक्त करेंगे पंजाब

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, देशभर में टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इलाज का ही नतीजा है कि, टीबी  उपचार का कवरेज 90 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है और टीबी के मामलों में 21 प्रतिशत कमी आई है।

नए बने हाईवे से इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि नए बने हाईवे से न सिर्फ लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे जालंधर जा रहे हैं, जहां वे रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से न सिर्फ पूरे पंजाब को बल्कि आस-पास के इलाकों को भी फायदा होगा।  इन प्रोजेक्ट्स के लिए पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल के लोगों को बधाई दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News