पठानकोट में ED की बड़ी कार्रवाई, क्रेशर यूनिटों और प्रॉपर्टी डीलर के घर छापेमारी
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 12:22 PM (IST)
तारागढ़/पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): ED की टीम ने आज सुबह पठानकोट जिले के सरहदी इलाके नरोट जैमल सिंह में स्थित कुछ क्रेशर यूनिट्स और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रेड की। सूत्रों के मुताबिक ED अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
रेड के दौरान संबंधित जगहों से दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों ने मामले के संबंध में किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं की और न ही रेड के कारणों को सांझा किया है। रेड की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर लिखे जाने तक ED की कार्रवाई जारी थी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

