होशियारपुर में क्लर्क परीक्षा को लेकर सख्त आदेश जारी, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 05:25 PM (IST)

होशियारपुर (जैन): जिला मैजिस्ट्रेट आशिका जैन ने 11 अक्तूबर को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से क्लर्क के पदों की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला के 4 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी इन आदेशों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्र होने से परीक्षा संचालन में बाधा आने और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिन परीक्षा केंद्रों के आसपास यह पाबंदी लागू होगी, उनमें गुरु नानक इंस्टीच्यूट ऑफ फार्मेसी, डल्लेवाल (हरियाना), ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलैंस (होशियारपुर टोल प्लाजा के नजदीक, चंडीगढ़ रोड), डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सैकेंडरी स्कूल (डी.ए.वी. कॉलेज परिसर, चंडीगढ़ रोड) और डी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल, आर्य समाज रोड शामिल हैं। जिला मैजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि यह आदेश 11 अक्तूबर को लागू रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News