CM भगवंत मान ने किसानों से की बैठक, इन मांगों को किया जाएगा पूरा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 09:41 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की किसानों के साथ 4 घंटे तक लगातार मीटिंग हुई। सी.एम. मान ने कहा कि इस दौरान किसानों की बहुत सारी मांगे सुनी जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  गन्ना मिलों का पैसे, तार के पार की जमीन, बिजली बोर्ड से संबंधित, पानी से संबंधित आदि मांगे जल्द होंगी पुरी। बहुत सारी मांगे केंद्र से रिलेटेड हैं। सी.एम. मान कहा कि किसानों द्वारा लगाया जाने वाला कल धरना रद्द कर दिया है।

सी.एम. मान ने आगे कहा कि 5 अगस्त को किसानों की बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा  और 7 सितम्बर तक गन्ने का सारे बकाए का भुगतान किया जाएगा। 100 करोड़ की किस्त 15 अगस्त से पहले मिलेगी। इसके अलावा किसानों के खिलाफ सभी दर्ज केस वापस लिए जाएंगे। आंदोलन में शहीद हुए किसानों को मिलेगी नौकरियां। उन्होंने कहा कि  पंजाब से संबंधित सभी मांगे मानी जाएगी।

सी.एम.  मान अकाली दल पर तंज कसते हुए कहा कि सुखबीर बादल व प्रकाश सिंह बादल का यह सब किया हुआ है इसिलए अब वह लोग घर पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर चीज पर जी.एस.टी लगा रही अब तो सिर्फ सांस पर जी.एस.टी. लगाना बाकी रह गया है। केंद्र सरकार से अपील की है कि सरायों पर लगाई जी.एस.टी. वापस ली जाए। इसके अलावा पंजाब सरकार बहुत सारे नए प्रोजैक्ट ला रही हैं और हर वर्ग से मीटिंग करके उनकी मांगे मानी जाएगी। बस सरकार को थोड़ा सा समय दिया जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News