सी.एम. भगवंत मान ने राज्य के सभी एस.एस.पीज को किया तलब, जारी हो सकते हैं ये निर्देश

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 10:41 PM (IST)

चंडीगढ़ : सी.एम. भगवंत मान कल राज्य के सभी एस.एस.पीज के साथ मीटिंग करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सी.एम. भगवंत मान ने सभी एस.एस.पीज को कल सुबह करीब 11:30 बजे पंजाब भवन सैक्टर-3 चंडीगढ़ में बुलाया है, जहां वह एस.एस.पीज रैंक के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मीटिंग के दौरान सी.एम. भगवंत मान राज्य में उन पुराने केसों को लेकर इन अधिकारियों को निर्देश जारी कर सकते हैं, जो पहले धक्केशाही व डरा-धमका कर लोगों के ऊपर थोपे गए थे।

बता दें कि 'आप' सरकार के सत्ता में आते ही प्रशासन को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इससे पहले आज सी.एम. भगवंत मान ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्ररों से मीटिंग की तथा उन्हें गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को जानने व उनका हल करने को कहा है। 'आप' सरकार ने राज्य में पुलिस व प्रशासनिक विभागों में काफी फेरबदल किया है। अब राज्य में अमन-शांति का माहौल कायम करने के लिए सी.एम. भगवंत मान ने कल पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग बुलाई है, जहां पर राज्य की कानून व्यवस्था पर चर्चा होने की संभावना है। इस मीटिंग में डी.जी.पी. पंजाब व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News