सी.एम. मान व पी.सी.एस. अधिकारियों की मीटिंग बेनतीजा, हड़ताल रहेगी जारी
punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 07:54 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य में पी.सी.एस. अधिकारियों की हड़ताल लगातार जारी रहेगी, क्योंकि सीएम मान व पीसीएस अधिकारियों के बीच बैठक बेनतीजा रही है। पीसीएस अधिकारियों के संगठन ने सीएम मान से बात करते हुए आरटीए नरेंद्र सिंह धालीवाल को तत्काल हिरासत से रिहा करने सहित कईं अहम मुददे उठाए, जिन पर सहमति नहीं बन सकी और अब अगले 5 दिनों के दौरान भी राज्य के लोगों को पी.सी.एस. अधिकारियों की हड़ताल का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि लुधियाना में पी.सी.एस. अधिकारी नरेंद्र धालीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब भर के पी.सी.एस. आफिसर्ज ने संघर्ष शुरू किया हुआ है। पंजाब पी.सी.एस. एसोसिएशन ने 5 दिन के सामूहिक छुट्टी पर जाने का ऐलान किया गया है, जिसके चलते आज राज्य में कई संस्थान पूरी तरह से बंद रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here