लुधियाना में Red Alert जारी, लोगों से की जा रही ये अपील

punjabkesari.in Saturday, May 10, 2025 - 02:54 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): भारत पाक के बीच गर्माए विवाद के बीच लगातार पंजाब के कई जिलों में हमले किए जा रहे हैं। पंजाब के कई इलाकों में रात के समय धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इसी बीच लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लुधियाना प्रशासन द्वारा रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। लुधियाना के डी.सी. का कहना है कि दिन के समय ब्लैकआउट नहीं किया जा सकता इसलिए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

जिला मेजिस्ट्रेट लुधियाना द्वारा कहा गया है कि रात के समय ब्लैक आउट की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान लोगों को इनवर्टर जेनरेटर, कैमरे, सोलर लाइट बंद रखने के लिए कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न जाएं। सायरन आवाज सुनने पर प्रशासन के आदेशों का पालन करें और घबराएं नहीं। वहीं लुधियाना में लेजर लाइट, डीजे लाइट आदि का भी शाम के समय प्रयोग बंद कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News