CM भगवंत मान पहुंचे दिल्ली, आज जेल में बंद संजीव अरोड़ा से करेंगे मुलाकात
punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 12:18 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुग्राम जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री मान दिल्ली पहुंच चुके हैं। राजनीतिक और कानूनी हालात के बीच इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
बता दें कि संजीव अरोड़ा पिछले कई महीनों से ईडी द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं। ईडी ने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी के बाद संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया था।
बाद में अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी जेल में संजीव अरोड़ा से मुलाकात कर चुके हैं। संजीव अरोड़ा की कानूनी टीम उनकी जमानत की मांग कर रही है।

