Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का किया ऐलान
punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 03:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में जल्द ही उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसके चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि, आम आदमी पार्टी ने तरनतारन उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरमीत सिंह संधू को 'आप' उम्मीदवार घोषित किया है।
गौरतलब है कि तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का 27 जून, 2025 को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और उनकी बिगड़ती हालत के कारण उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। विधायक डॉ. कश्मीर के निधन के बाद तरनतारन से विधायक की सीट खाली हो गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here