Punjab : 2 किलो हेरोइन के साथ SHO गिरफ्तार, ड्रोन से आई खेप पर डाका

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 10:06 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर में पंजाब पुलिस के एक SHO को 2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी SHO थाना भिंडी सैदां में तैनात था।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशे की बड़ी खेप आई थी। जब इसकी जानकारी मिली तो SHO शीशपाल सिंह मौके पर पहुंचा और बरामद हेरोइन अपने कब्जे में ले ली। लेकिन आरोप है कि कानून के मुताबिक इसे पुलिस कस्टडी में जमा कराने की बजाय SHO ने नशे की खेप को गायब कर दिया। मामले की भनक लगते ही विभाग ने कार्रवाई करते हुए SHO को गिरफ्तार कर लिया।

SSP ने तुरंत प्रभाव से आरोपी को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News