Breaking: पंजाब में बाढ़ के हालातों के बीच CM मान ने इस दिन बुलाई कैबिनेट मीटिंग

punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 07:12 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम मान ने 5 सितंबर को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। ये मीटिंग मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में होगी। पंजाब में चल रहे हालातों को देखते हुए सीएम माने मीटिंग बुलाई है।

आपको बता दें कि, पंजाब सरकार ने राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। दरअसल, लगातार हो रही बारिश और बाढ़ को देखते हुए राज्य के सभी 23 जिलों में बाढ़ और 1200 से अधिक गांव प्रभावित हुए है। जारी हुई जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा असर जिला गुरदासपुर, अमृतसर, बरनाला और होशियारपुर के गांवों पर पड़ा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News