भारत ने 5वीं बार जीती एशियन चैंपियंस ट्राफी, CM Mann ने ट्वीट कर हॉकी टीम को दी बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 09:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारत टीम ने लगातार दूसरी और ओवरऑल 5वीं बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आज के फाइनल मैच में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। भारत हॉकी टीम की जीत को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बधाई दी है। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''भारतीय हॉकी टीम ने चीन में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी जीती... पूरी टीम को बधाई... हमारे लिए यह और भी गर्व की बात है कि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित 7 खिलाड़ी पंजाब से थे... यह भारतीय हॉकी का स्वर्ण युग है...चक्क दे इंडिया।

cm mann tweet, India hockey team

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News