प्रकाश पर्व पर CM Mann  ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 07:00 PM (IST)

पंजाब डेस्कः गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा पंजाब लोगों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का आगाज किया गया है। आज इसी मकसद से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल संगरूर के धूरी में पहुंचे। तीर्थ यात्रा की शुरुआत के समय बड़ी रेली की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा पंजाब में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’  की शुरुआत की गई है। आज के शुभ दिन मुफ्त तीर्थ यात्रा के लिए पहली ट्रेन शुरु की जा रही है जो श्री अकाल तख्त साहिब से श्री हजूर साहिब नादेड़ जा रही है। इस मौके पर सी.एम. मान ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने उदासियों पर जा कर दुनिया को नया आकार दिया है। आज का दिन पुण्य का काम करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन महीनों में 50 हज़ार से अधिक श्रद्धालु इस योजना का लाभ लेंगे।

PunjabKesari

सी.एम. मान ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने किसी न किसी कारण अब तक कई धार्मिक स्थानों के दर्शन नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को देश और राज्य भर के अलग-अलग धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के लिए राज्य सरकार ने यह योजना शुरू की है। सी.एम. मान खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 13 ट्रेनें तीर्थयात्राएं के लिए लगाई गई हैं। 95 दिन की यात्रा है। एक ट्रेन में 1040 सवारियां तीर्थयात्रा करेंगी। ट्रेनें ए.सी. वाली होंगी, जिसमें खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वैष्णो देवी, वृंदावन आदि सभी धार्मिक स्थानों के मुफ्त दर्शन किए जा सकेंगे। जहां पर यात्रियों के रहने का प्रबंध भी मुफ्त में होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अमृतसर से 300 श्रद्धालु, जालंधर से 220 और धूरी से 500 से अधिक श्रद्धालु इस रेल गाड़ी के द्वारा श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जा रहे हैं।

PunjabKesari
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना पहले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व अधीन दिल्ली सरकार ने शुरू की थी। उन्होंने कहा कि अब इस योजना को पंजाब में लागू किया गया है और नजदीकी धार्मिक स्थानों के लिए ए.सी. बसें और दूर-दूराज के स्थानों के लिए रेल गाड़ियों की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि इन रेल गाड़ियों के द्वारा श्रद्धालु श्री हजूर साहिब और श्री पटना साहिब, वारानसी, मथुरा, अजमेर शरीफ, श्री अमृतसर साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब और श्री दमदमा साहिब, श्री वैष्णो देवी, माता चिंतपुर्नी जी, माता नैना देवी जी, माता ज्वाला जी, सालासर धाम, खाटू श्याम जी और अन्य स्थानों के दर्शन करेंगे।

बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के वासियों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का प्रबंध किया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आयु की कोई सीमा नहीं है, यात्री पंजाब का नागिरक होना चाहिए। तीर्थ यात्रा का फार्म डी.सी. दफ्तर से मिलनेगा। जिस पर डी.सी. या एम.एल.ए. के दस्तखत होना जरूरी होगा। 

PunjabKesari

यह तीर्थयात्रा 95 दिन की होगी। जो 15 धार्मिक स्थानों की दर्शन कराएगी। इस तीर्थयात्रा के लिए 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जिसमें 53850 श्रद्धालु विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा करेंगे।

PunjabKesari

सी.एम. मान ने कहा कि वह दिल्ली की केजरीवाल सरकार से तुजुर्बा लेकर काम कर रहे हैं। पंजाब के लोग ही उनका परिवार हैं और वह अपने पंजाब परिवार की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही सी.एम. ने यह भी घोषणा की कि कल से विधानसभा का सत्र शुरु होगा जो कि लाइव देखा जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News