कर्ज में डूबे परिवारों को CM मान का तोहफा, मिली बड़ी राहत

punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 06:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रविवार को अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाबियों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक  (PSCARD) द्वारा माफ किए गए कर्ज के लाभार्थियों को कर्ज माफी सर्टिफिकेट बांटे। सी.एम. मान ने No Dues Certificate जारी करते हुए 4727 परिवारों के कर्ज माफ करने का ऐलान किया।      

इस मौके पर सी.एम. मान ने कहा कि जब तक लोग उन पर विश्वास करेंगे वह लोगों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और जो पैन जनता ने उन्हें दिया वह लोगों के लिए हमेशा चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की किसान कल्याण नीति का ये एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कर्ज माफी की गई है। वहीं इससे हजारों किसान परिवारों को राहत मिलेगी।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News