CM मान ने अस्पताल का किया उद्घाटन, विरोधियों पर साधे निशाने

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 12:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सी.एम. मान आज खरड़ पहुंचे हैं। वहां उन्होंने मां और नव जन्मे बच्चे के लिए पहल के स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मोहाली के खरड़ में मदर और चाइल्ड विंग 50 बैड के अस्पताल का उद्घाटन किया है। यह अस्पताल आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है। इसे 8.59 करोड़ की लगात से तैयार किया गया है। इस दौरान मंत्री बलबीर सिंह और अनमोल गगन मान भी मौके पर मौजूद रहे। सी.एम. मान ने कहा कि अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली मां और जन्म लेने वाले बेबी की संभाल के लिए लेटेस्ट मशीने लगाई गई हैं ताकि मां को खुशी हो दुनिया में आने वाले बच्चे की अस्पताल में केयर हो रही है। अस्पताल बुढलाडा, नकोदर व डेरा बस्सी में भी तैयार हो रहे हैं। 

इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने जो गारंटी दी वह पूरी की है। उन्होंने कहा कि यह 35वां जच्चा-बच्चा केंद्र है। उनका टारगेट 45 केंद्र हैं। सी.एम. मान ने कहा कि आने वाले समय 75 से 100 आम आदमी क्लीनिक और तैयार हो रहे हैं। जब लोग घरों से निकलेंगे तो उन्हें 100 मीटर पर आम आदमी क्लीनिक मिलेगा। लोगों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। बड़े अस्पतल में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में सारा कुछ फ्री है। आम आदमी क्लीनिकों में 41 तरह के टेस्ट हो रहे हैं, आपकी रिपोर्ट का मैसेज फोन पर आता है, 92 किस्म की दवाईयां मिलती हैं। अगर बड़े अस्पताल जाने की नौबत आई तो डॉक्टर लिखकर देंगे।

दूसरी उन्होंने 1 जुलाई से बिजली फ्री की गारंटी पूरी की है। 2 महीने के 600 यूनिट फ्री हैं। देश में किसी भी सरकार को यकीन नहीं कि पंजाब में ऐसा हो गया। 88 प्रतिशत के घरों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो सब कुछ ठीक होता है। सरकारी स्कूलों में 2 लाख के करीब नर्सरी से 12वीं तक बच्चों की गिनती बढ़ेगी। पहले प्रिंसीपल सिंगापुर भेजे और अब फिनलेंड भेजने की तैयारी है। 29237 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके वह अपनी कुर्सी पर बैठ कर काम कर रहे हैं। 

सी.एम. भगवंत मान ने विरोधियों को घेरा। नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया पर तीखे निशाने साधे गए। उन्होंने कहा कि वह विरोधियों को उनके तरीके से जवाब देंगे। सी.एम. मान ने सिद्धू पर तंज ने कसते कहा कि उनका बयान था कि भगवंत मान सत्ता में आने के बाद बदलाव लाएंगे, लेकिन बदलाव के नाम पर उन्होंने दूसरी शादी की और कुछ नहीं। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि नवजोत सिद्धू के पिता ने भी दूसरी शादी की थी और नवजोत सिद्धू अपने पिता की दूसरी पत्नी के बेटे हैं।  अगर उनके पिता ने दूसरी शादी नहीं की होती तो आज नवजोत सिद्धू नहीं होते। 

उन्होंने कहा कि किसी तरह से काना नहीं हूं इसलिए मैं हर बात का जवाब देता हूं। जालंधर में एक दिन सारे विरोधी इकट्ठे हुए। जो गुम हो गए थे वह भी जालंधर में नजर आए। सभी ने इकट्ठे होकर गालियां निकाली। सी.एम. भगवंत मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे साथ हिसाब कर लो। इकट्ठे होकर आओ ताकि पंजाब के लूटे हुए पैसों का हिसाब करिए। उन्होंने कहा कि इनकी चिट्ठियां नहीं चिट्ठे भी निकलेंगे। एक-एक बात जनतक करूंगा।

जालंधर में हुए प्रोग्राम में बाजबा ने बिना नाम लिए एम.एल.ए. उगोके पर निशाना साधा है। उसी को लेकर .एम. मान ने बाजवा पर सीधा बार किया है। बाजवा साहब कई वर्षों से सी.एम. बनने को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई पंजाब की नहीं कुर्सी की है। उन्होंने कहा कि बाजबा साहब! यह मोबाइल ही रिचार्ज नहीं करेगा दिमाग भी रिचार्ज करेगा। उन्होंने कहा कि जिनके राजनीतिक चूल्हे बुझ चुके हैं वह दोबारा आग मचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में ढींडसा मेरी वोटों वाली फोटो देखकर हंसे थे कि यह भी चुनाव में खड़ा हुआ है। तब भगवंत मान ने कहा कि जब वह चुनाव में जीत जाएंगे तो वह इसी फोटो को देखकर बार-बार रोएंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News