पंजाबियों के लिए करोड़पति बनने का सुनहरा मौका! लॉन्च हुआ ''पंजाब दा करोड़पति'' शो, जानें कौन ले सकता है हिस्सा

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 06:22 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के युवाओं के लिए करोड़पति बनने का सुनहरी मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'पंजाब दा करोड़पति' क्विज शो के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। इसके जरिए युवाए अपनी प्रतिभा दिखाकर लाखों-करोड़ों रुपए जीत सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कौन बनेगा कोरड़पति (KBC) की तर्ज पर ही 'पंजाब दा करोड़पति' क्विज शो होगा। इसमें प्रतिभागियों से पंजाब से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। सीएम मान के मुताबिक इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को पंजाब के इतिहास, संस्कृति, भूगोल और सरकार से जुड़ी जानकारी देना है।

PunjabKesari

कौन ले सकता है हिस्सा

'पंजाब दा करोड़पति' क्विज शो में पंजाब से 15 से 30 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। 

पोर्टल के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन

पंजाब सरकर ने 'पंजाब दा करोड़पति' पोर्टल लॉन्च किया है, जिसमें हिस्सा लेने के इच्छुक रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। लेकिन अभी सरकार द्वारा इस पोर्टल का लिंक और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया उपलब्ध नहीं करवाई गई है।   

11 राउंड की होगी प्रतियोगिता

पंजाब सीएम के मुताबिक, ये प्रतियोगिता कुल 11 राउंड में होगी। पहले 9 राउंड ऑनलाइन और 10वां व 11वां ऑफलाइन आयोजित होगा। पहले राउंड ऑनलाइन पंजाब के 23 जिलों में होंगे। उसके बाद हर जिले से विजेताओं को शॉर्टलिस्ट करके ऑफलाइन राउंड में पहुंचेगे।

  • इन विषय पर पूछे जाएंगे सवाल
  • पंजाब का इतिहास और संस्कृति
  • पंजाब का भूगोल और नक्शा
  • पंजाब सरकार और उसकी योजनाओ से जुड़े सवाल
  • पंजाब से संबंधित सामान्य ज्ञान

हर सवाल के 4 विकल्प होंगे। प्रतिभागियों द्वारा एक सही विकल्प पर टिक करना होगा। सही जवाब देने के बाद अगले सवाल पर जाने का मौका होगा। इसके साथ ही हर सवाल के जवाब पर अंक मिलेंगे और उसके बाद  रैंक के आधार पर  प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया जाएगा। हर राउंड में सवाल बदल जाएंगे। 

मिलेगा करोड़ों का इनाम

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में जीतने प्रतिभागी को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 4 अन्य विजेताओं को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। कुल 10 हजार लोगों को इनाम दिए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News