CM मान का पंजाबियों से एक और बड़ा वादा, किया जनता का धन्यवाद

punjabkesari.in Sunday, Mar 16, 2025 - 12:30 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने आज 3 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया और लोगों का धन्यवाद किया। 

सी.एम. मान ने ट्वीट कर लिखा कि ''तीन साल, रंगले पंजाब के साथ! 16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' बनाने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करने के लिए हम नेक नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। जो काम इन 3 सालों में हुआ है वह पिछले 70 सालों में भी नहीं हुआ। पंजाबियों से किए हर एक वादे को बखूबी निभाएंगे। पंजाब में से नशों की बुरी अलामत को ख़त्म करने के लिए चल रहे युद्ध को मुक़ाम तक पहुंचाएंगें। पंजाब के 3 करोड़ लोगों के साथ और विश्वास के लिए धन्यवाद। इंकलाब जिंदाबाद.. पंजाब-पंजाबियत जिंदाबाद।''

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News