दिल्ली विरोध प्रदर्शन में पहुंचे CM Mann, कहा- पहले अंग्रेजों से लड़े, अब चोरों से लड़ेंगे

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 03:29 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान जारी है। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इससे पहले सी.एम. मान ने शहीदी दिवस के मौके पर दिल्ली के शहीदी पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके सी.एम. मान ने कहा कि हर उम्मीदवार केजरीवाल है, हर स्वयंसेवक केजरीवाल है, देश में लाखों केजरीवाल हैं, भाजपा  केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी। केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक सोच हैं। सी.एम. मान ने कहा कि आज शहीदों की आत्मा को पीड़ा हो रही होगी। ये शहीदों की झांकिया रद्द कर रहे हैं, क्या ये भगत सिंह, राज गुरु, करतार सिंह सराभा से भी बड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें : श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

उन्होंने कहा कि अगर देश को बचाना है तो देश की जनता को अपने घरों से बाहर निकलना होगा। भाजपा देश को बर्बादी की ओर ले जा रही है। मान ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में विरोध की लहर है। लोग यह सबक जरूर सीखेंगे। ये देश किसी की जागीर नहीं है, ये देश 140 करोड़ लोगों का देश है। हम तानाशाही सरकार से नहीं डरते। मान ने कहा कि पहले उन्होंने गोरों से लड़कर देश को बचाया था, अब इन चोरों से लड़ेंगे।

मान ने कहा कि शहीदों को डर था कि आजादी के बाद देश किसके हाथ में चला जाएगा, यह डर आज सच हो गया है। ये लोग (बीजेपी) तानाशाही कर रहे हैं। कभी विधायक खरीदे जा रहे हैं, सरकारें गिराई जा रही हैं। सांसदों को खरीदा जा रहा है। ये खरीद-फरोख्त बंद होनी चाहिए। अगर हमें लोकतंत्र को बचाना है तो हमें एक साथ आना होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News