शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM मान, जमाई राजा का हुआ जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 02:55 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ अपने ससुराल पहुंचे। उनका ससुराल हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित तिलक कलोनी में है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और उनका ससुराल में काफी जोरदार स्वागत हुआ। इस समय नवविवाहित जोड़ी को देखने लिए लोगों घरों की छतों पर चढ़ गए। जाते समय सी.एम. मान और डॉ. गुरप्रीत कौर ने घरों की छतों पर खड़े लोगों को हाथ हिलाकर विदाई ली। 

बता दें सी.एम. मान की यह दूसरी शादी है। उन्होंने सी.एम. आवास में सादे समारोह में गुरप्रीत कौर से शादी की है। पहली शादी से उनके एक बेटा और एक बेटी है जो उनकी पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News