CM मान का बिक्रम मजीठिया को खुला चैलेंज, इस तारीख तक दें जवाब, वरना...

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 01:52 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां नगर भवन में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें बधाई दी। इस दौरान उम्मीदरवारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार एक जीतता है तो दूसरी बार दूसरा, लेकिन इस बार नई सरकार आई है। उन्होंने पंजाब सरकार के मिशन रोजगार का बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मंत्री बैठने वाला नहीं है, लोगों में विचरने वाला है। 

सी.एम. मान ने पूरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि खजाना खालनी नहीं, नीयत खाली थी। पैंसे बांटने ही नहीं आते थे। सिर्फ अपने रिश्तेदारों को पैसे बांटते थे। अपने चाचा-भतीजे व साले-जीजा के खातों में पैसे जाते थे। इस दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधते हुए और चैलेंजे देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 1957 में भारत में मतदान के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अरब देशों के दौरे पर गया था। एक अरब देश के राजा ने प्रतिनिधिमंडल को अरब नस्ल के घोड़े दिए। इस दौरान भारत के डिप्टी डिफेंस मनीस्टर ऑफ इंडिया भी साथ थे, जोकि मजीठिया के पूर्वज सुरजीत सिंह मजीठिया थे।

कानून के मुताबिक वह घोड़े मेरठ पहुंचने चाहिए थे क्योंकि मेरठ में भारत की फौज में इस्तेमाल करने के लिए जानवरों की ट्रेनिंग होती है परन्तु 2 महीने बाद वह अरबी राजे ने दूतावास को फोन किया और पूछा कि घोड़े कैसे हैं। इस पर जब अधिकारी मेरठ गए तो उन्होंने बताया कि घोड़े यहां नहीं आए हैं। इस पर उस राजा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री से नाराजगी जताई तो उन्होंने सुरजीत सिंह मजीठिया से इस्तीफा मांग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी अगर कोई महान व्यक्ति मेरठ जाता है तो लोग कहते हैं कि घोड़ा चोर आ गए। मजीठिया के परिवार ने यह इज्जत बनाई है।

सी.एम. मान ने बिक्रम मजीठिया को जवाब देने को कहा कि वह घोड़े कहां गए इसका ज वाब 5 दिसंबर तक दें नहीं तो सी.एम. मान खुद मीडिया के सामने आकर बताएंगे कि अरबी घोड़े कहां गए। यही नहीं सी.एम. मान ने ये भी कहा कि बिक्रम मजीठिया के पास कोई उपलब्धि नहीं है, वह सिर्फ और सिर्फ सुखबीर बादल के साले हैं। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News