रिंकू व शीतल अंगुराल के भाजपा ज्वाइन करने के बीच CM Mann का बयान,  शायराना अंदाज में साधा निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 05:38 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब की सियासत में जहां आज बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली। जालंधर के दो बड़े नेताओं सुशील कुमार रिंकू व शीतल अंगुराल ने भाजपा ज्वाइन कर ली। वहीं इस सबके बीच पंजाब सी.एम. भगंवत मान ने शायराना अंदाज में तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक टवीट जारी करते हुए कहा है कि ''वैसे तो दरिया बड़े घर जाता है, पर बीच समुंदर जाकर वह मर जाता है। गर्दन सीधी रखने का नतीजा भुगत रहे हैं। बेशर्मों का तो सिर झुका कर भी चल जाता है... पंजाब की गर्दन मान के साथ हमेशा ऊंची रखेंगे।'' 

जिक्रयोग्य है कि लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू व जालंधर वैस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं इस सबके बीच पंजाब सी.एम. मान ने उक्त टवीट जारी किया है तथा पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर शायराना अंदाज में तीखा निशाना साधा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News