नेशनल हाईवे पर 2 बसों  की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 09:00 AM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर देर रात गांव बिधिपुर के पास पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। इस हादसे से बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News