धूरी मामले में आयोग का सख्त रुख, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को दिया गया अंतिम अवसर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 10:22 AM (IST)

चंडीगढ़/बरनाला (अर्चना, सिंधवानी) : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने धूरी मामले में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए एक और अवसर दिया है। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि धूरी मामले में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सोमवार को आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनकी ओर से एडवोकेट रमनदीप सिंह और एडवोकेट ए.एस. बरनाला उपस्थित हुए। उन्होंने आयोग को बताया कि रवनीत सिंह बिट्टू नई दिल्ली में कुछ व्यस्तताओं के कारण आज उपस्थित नहीं हो सकते। उन्होंने आयोग से अनुरोध किया कि रवनीत सिंह बिट्टू को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए एक और अवसर दिया जाए।

आयोग ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें 24 जून को सुबह 11 बजे उपस्थित होने का समय दिया। साथ ही, एस.एस.पी. संगरूर को निर्देश दिया गया कि यदि रवनीत सिंह बिट्टू अगली तारीख पर भी उपस्थित नहीं होते हैं, तो इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए 25 जून को एस.पी. मुख्यालय, संगरूर के माध्यम से रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News