Jalandhar: भाजपा पार्षद के रिश्तेदार ने खुद को मारी गोली, मौ+त
punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 03:45 PM (IST)
जालंधर: जालंधर वेस्ट क्षेत्र में भाजपा के एक पार्षद के रिश्तेदार द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, युवक मनजीत सिंह टीटू के भांजे का बेटा है और वह बस्ती शेख के उजाला नगर इलाके में रहता था। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है।
पार्षद ने बताया कि युवक कारोबार में नुकसान होने के कारण मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

