GF के लिए दुबई से आया था India, हुआ कुछ ऐसा कि सेहरा सजने से पहले उठ गई अर्थी

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 03:04 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): 5 साल की पुरानी मोहब्बत को हासिल करने के लिए दुबई से आए युवक द्वारा प्यार परवान चढ़ता न देख कर नशीली वस्तु निगलने का मामला सामने आया है। हालांकि मृतक के परिजनों ने लड़की के परिवार पर मृतक के मुंह में जबरदस्ती जहरीली दवाई डाल कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के चाचा शमशेर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा लखविन्दर सिंह पुत्र भरपुर सिंह पिछले 3 सालों से दुबई में काम करता था। उसने बताया कि नजदीकी गांव की एक लड़की के साथ उसके पिछले 5 वषों से प्रेम संबंध थे। उसने बताया कि दुबई जाने के बाद भी उसके भतीजे की उक्त लड़की के साथ मोबाईल पर बातचीत होती रहती थी।  लड़की द्वारा उसकी शादी किसी ओर स्थान पर करने की जानकारी मिलने पर उसका भतीजा गत 27 दिसम्बर को दुबई से वापिस इंडिया आ गया था, जो सीधा अपने घर आने की बजाए लड़की वालों के घर गया था, जहां मिलने के बाद ही वह वापिस अपने घर लौटा था। 

PunjabKesari

चाचा का कहना है कि  उक्त लड़की शादी के लिए सहमत थी तो वही उसकी मां भी शादी के पक्ष में थी। परिवार में पिता के विरोध तथा दबाव के चलते लड़की को शादी से इंकार करवाया गया था। जिस पर दोनों गांवों की पंचायतों के सदस्य भी लड़की वालों के घर पर एकत्रित हुए थे। गत 1 जनवरी को उसका भतीजा लड़की वालों के घर गया, जहां उसे बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं जबरदस्ती कोई जहरीली वस्तु उसके मुंह में डाल दी थी। पुलिस ही भतीजे को उक्त लड़की वालों के घर से लेकर नवांशहर के निजी अस्पताल में लाई थी, जहां उसकी बीती रात करीब 10 बजे मौत हो गई। एस.एच.ओ. सदर इंस्पैक्टर सर्बजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की मां राज कौर के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है।

PunjabKesari

क्या कहती है पुलिस की जांच टीम
जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के घर वालों की ओर से लड़की की शादी कहीं ओर तय कर दी गई थी जिस संबंध लड़की ने अपने प्रेमी लखविन्दर सिंह को जानकारी दी थी। जिस उपरान्त लखविन्दर वापस इंडिया आ गया था, परन्तु लड़की की सहमति के बावजूद परिवार के कुछ सदस्य इस शादी के पक्ष में नहीं थे जिसके चलते ही उससे दबाव में शादी से इन्कार करवाया गया था। उन्होंने बताया कि लड़की के मना करने पर ही उक्त युवक लड़की के घर पर उसकी शादी उससे करवाने के लिए गया था जहां उसने कोई नशीली वस्तु निगल ली थी। उन्होंने बताया कि मृतक की मां द्वारा दिए गए बयानों के आधार जांच की जा रही है।

दौहा कतर में नौकरी करते है मृतक के पिता
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता भरपुर सिंह दौहा कतर में नौकरी करते है, जबकि परिवार में मृतक के छोटे भाई के अतिरिक्त 3 बहनें है, जिसमें से 2 शादीशुदा है। मृतक के पिता सोमवार को वापस इंडिया आ रहे है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा, जिसके बाद संस्कार किया गया । 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News