शिक्षा मंत्री का बयान, कंप्यूटर अध्यापकों को मिलेगा दीवाली का तोहफा

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 09:07 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहां कहा कि पिकटस सोसायटी के अंतर्गत कार्यरत रैगुलर कंप्यूटर अध्यापकों की जायज़ मांगों को जल्द पूरा करते हुए उन्हें दीवाली का तोहफा दिया जाएगा।  

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य में मौजूदा समय 6640 कंप्यूटर अध्यापक सेवा निभा रहे हैं, जिनकी सेवाओं को सरकार द्वारा 2011 में रेगुलर कर दिया गया था। बैंस ने कहा कि कंप्यूटर अध्यापकों की कुछ बहुत ही जायज़ मांगें उनके ध्यान में आईं थीं, जिसके संबन्ध में उन्होंने एक अर्ध सरकारी पत्र पंजाब राज्य के वित्त मंत्री को लिखा है, जिसमें कंप्यूटर अध्यापकों की लम्बित मांगों को जल्द पूरा करने की सिफ़ारिश की गई है।

बैंस ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों की मुख्य माँगों में सी.एस.आर. रूल्स को लागू करवाना और छठे पे कमीशन के लाभ देना है।  वहीँ दूसरी तरफ कंप्यूटर अध्यापक कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष परमवीर सिंह पम्मी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला सराहनीय है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News