कांग्रेस हाईकमान की नई उलझन, लीडर ऑफ ओपोजिशन के लिए इन नामों की चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 03:18 PM (IST)

चंडीगढ़: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार और आम आदमी पार्टी ने अच्छी जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 92 में 18 सीटों से जीत हासिल की है। हार के बाद हाईकमान ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से सिद्धू से भी इस्तीफा मांग लिया। नतीजे आए हुई 21 दिन हो गए अभी तक कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश प्रधान और विपक्ष दल नेता की अभी तक घोषणा नहीं की है। पार्टी अभी भी इनको लेकर कशमकश में है। सिद्धू के शक्ति प्रदर्शन के बाद से ही कांग्रेस में अब गुटबाजी शुरू होती हुई भी दिखाई दे रही है। विपक्ष दल नेता (लीडर ऑफ ओपोजीशन) बनने की दौड़ में फिलहाल 4 बड़े नाम बताए जा रहे हैं। इनमें से कादियां सीट से जीते प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर रंधावा, गिद्दड़बाहा से जीते अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा शामिल हैं। 

अब देखना यह होगा कि कांग्रेस पार्टी किसे विपक्ष दल नेता के लिए किस नाम पर मोहर लगाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा वड़िंग राहुल गांधी के करीबी बताए जा रहे हैं और तृप्त बाजवा व सुखजिंदर रंधावा का पंजाब की कांग्रेस में अपना दबदबा है। इनको नजरअंदाज करना कांग्रेस के लिए मुश्किल पड़ सकती है। यह जानकारी मिली है कि सुखपाल खैहरा चुनाव से पहले कांग्रेस में आए थे इसलिए उनके नाम की घोषणा होनी मुश्किल नजर आ रहा है।

नाम की घोषणा करने की उलझण कांग्रेस पार्टी के पहली बार सामने नहीं आई है। इससे पहले कैप्टन  के इस्तीफा लेने के बाद सी.एम. की घोषणा करने और चुनानों में सी.एम. चेहरे की घोषणा भी कांग्रेस के लिए उलझण ही बनी रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News