कांग्रेसी नेता के ड्राइवर से चली गोली, 1 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2019 - 07:40 PM (IST)

तरनतारन (रमन): कांग्रेसी नेता व पुर्व ब्लाक संमति चेयरमैन के सरकारी गनमैन की कारबाइन की गोली से एक नौजवान की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिस दौरान थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने सरकारी गनमैन व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कारवाई शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा बाबा श्री चंद मनिहाला जय सिंह गांव में 1 सितंबर की रात 8.30 बजे तरलोक सिंह चक्कवालिया के प्राइवेट ड्राइवर व सरकारी गनमैन मुख्य सिपाही गुरसेवक सिंह मौजूद खाना का रहे थे। इसी दौरान गगनदीप सिंह ने गनमैन गुरसेवक सिंह की सरकारी कारबाइन जोकि कुछ दूरी पर पड़ी थी को ले आया। जिसके चलते गगनदीप सिंह से अचानक कारबाइन का ट्रिरिगर दब जाने से गोली चल गई। इस गोली से पास ही में खड़ा जयदीप सिंह पुत्र बरकत सिंह निवासी पट्टी (28) गंभीर रुप से जख्मी हो गया और इस दौरान गगनदीप सिंह को भी कुछ चोटें लगी। 

जयदीप सिंह के जख्मी होने के बाद तुरंत ही उसे अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी 2 सितंबर दिन सोमवार की सुबह को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सबंधी जानकारी देते हुए सब इंसपेक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बरकत सिंह निवासी पट्टी के ब्यानों पर गगनदीप सिंह और गुरसेवक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवारिक सदस्यों को सौंप दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News