कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, महासचिव और चेयरपर्सन सहित दर्जनों नेता इस पार्टी में हुए शामिल

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 02:11 PM (IST)

संगरूर: संगरूर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब महिला कांग्रेस जिला संगरूर की महासचिव और चेयरपर्सन कांग्रेस एस.सी. मोर्चा जिला संगरूर मैडम बलजीत कौर दर्जनों नेताओं सहित कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने उनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और आश्वासन दिया की भाजपा में आने वाले इन सभी नेताओं को पार्टी के भीतर उचित सम्मान दिया जाएगा।

खन्ना ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश में भाजपा की लहर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में भी फिर से भाजपा की सरकार केंद्र में बनेगी। उन्होंने दावा किया कि कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। इस मौके पर बी.जे.पी. में शामिल होने वाले नेताओं में निर्मला देवी, सुखविंदर कौर, बंट कौर, सीतो देवी, मोहिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, राकेश कुमार और मदन सिंह का नाम शामिल है। इस अवसर पर धर्मिंदर सिंह महासचिव भाजपा जिला संगरूर 1, नगर पार्षद जग्गा सुरिंदर सिंह, लछमी देवी सचिव भाजपा जिला संगरूर 1, मनजीत कौर सेखों उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जिला संगरूर 1, संजीव जिंदल महासचिव भाजपा सर्किल संगरूर उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News