देश में आपातकाल लगाने वाले कांग्रेस नेता लोकतंत्र पर ज्ञान दे रहे : तरुण चुघ

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 12:47 PM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान को हास्यास्पद और बचकाना करार देते हुए पलटवार किया है, जिसमें खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। चुघ ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की नहीं, बल्कि 70 साल तक एक परिवार की रक्षा करने में लगी रही है।

चुघ ने कहा कि कांग्रेस ने देश का विभाजन किया, आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा, देश में चुनी हुई सरकारें गिराईं और हजारों सिखों की हत्या के जिम्मेदार कांग्रेस नेता हैं। खरगे के लिए क्या यही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा है, उन्हें जवाब देना चाहिए? चुघ ने कहा कि परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण जिस कांग्रेस की पहचान रही है, वह लोकतंत्र और संविधान की क्या बात करेगी? उसके लिए सिर्फ और सिर्फ एक परिवार ही सबकुछ है। खरगे ने स्वयं भी इसे कबूल किया है कि वे राहुल और सोनिया की कृपा से अध्यक्ष बने हैं, मतलब साफ है कि कांग्रेस में सबकुछ एक परिवार की कृपा पर ही निर्भर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News