चंडीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सचिन पायल सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 04:05 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  कांग्रेस पार्टी का चंडीगढ़ में सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। संगरूर के गुलजार सुसाइड केस को लेकर पंजाब कांग्रेस ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा के आवास की ओर मार्च किया। हालांकि, रास्ते में चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। टकराव में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

PunjabKesari

सचिन पायलट समेत कई नेता हिरासत में

मार्च की अगुआई कर रहे पंजाब कांग्रेस प्रभारी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट समेत कई कांग्रेस नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, करीब एक घंटे बाद दोपहर करीब 3 बजे पायलट समेत सभी नेताओं को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन से पहले मंच से संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में चिट्टे की होम डिलीवरी हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीब दलित गुलजार मंत्री का नाम लेकर मरा। पायलट ने कहा कि पंजाब की लड़ाई में वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आगे रहेंगे और जरूरत पड़ी तो सबसे पहले लाठी भी वही खाएंगे।

PunjabKesari

3 महीने बाद एक मंच पर दिखे चन्नी और राजा वड़िंग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी सियासत का एक अलग नजारा भी देखने को मिला। करीब 3 महीने बाद पूर्व CM और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक ही मंच पर नजर आए। मंच से चन्नी का नाम लिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। हालांकि, चन्नी ने अपने भाषण के दौरान राजा वड़िंग का नाम नहीं लिया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News