नवजोत सिद्धू की ‘जफ्फी’ के कायल हुए कांग्रेसी विधायक, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 01:03 PM (IST)

पटियाला(राजेश पंजौला) : कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान बनाए गए पूर्व क्रिकेटर और पंजाब व पूर्व लोकल बाडी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा कांग्रेसी विधायकों और वर्करों को डाली जा रही ‘जफ्फी’ के कांग्रेसी विधायक बेहद कायल हो गए हैं।  पिछले साढ़े 4 साल से मुख्यमंत्री दफ्तर में तैनात पूर्व आई.ए.एस. अफसरों से बेहद दुखी प्रदेश के कांग्रेसी विधायक सिद्धू की ‘जफ्फी’ से बेहद  प्रभावित हैं।

यही कारण है कि जिस नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब कांग्रेस में कोई गुट नहीं था, उसके साथ अब 60 से अधिक विधायक जुड़ गए हैं। पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि दरबार साहिब में जब कोई पंजाब कांग्रेस का प्रधान माथा टेकने गया हो तो उसके साथ 60 विधायक गए हों।  पंजाब के कई कांग्रेसी विधायकों के साथ बात करने पर उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के व्यवहार से वे बहुत खुश हैं।  साढ़े चार साल बाद उन्हें महसूस हो रहा है कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख को वे मिल रहे हैं। जिस तरह का प्यार व सम्मान मरहूम स. बेअंत सिंह द्वारा दिया जाता था, उसी तरह का प्यार नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा कांग्रेसी विधायकों और वर्करों को दिया जा रहा है, जिस करके ही कांग्रेसी विधायक उनके साथ जुड़ रहे हैं। 

विधायकों का कहना है कि जिन कांग्रेसी विधायकों के कारण सरकार है, उन कांग्रेसी विधायकों की सी.एम. दफ्तर में तैनात रिटायर्ड आई.ए.एस. अफसरों द्वारा बहुत दुर्गति की जाती थी। कई कैबिनेट मंत्री और विधायक रिटायर्ड आई.ए.एस. अफसर के आगे मिन्नतें करते थे, जिस कारण चुने हुए विधायक अपने आप को ठगा-सा महसूस कर रहे थे। कांग्रेस हाईकमान द्वारा जब से नवजोत सिंह सिद्धू को प्रधान बनाया गया है, कांग्रेसी विधायकों और वर्करों का मोल पड़ गया है।कांग्रेसी विधायकों का कहना है कि आने वाले समय में और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जुड़ेंगे। विधायक और कांग्रेसी बेलगाम अफसरशाही से बहुत दुखी हैं। इस सरकार में विधायकों और मंत्रियों की बजाय पंजाब से बाहर की स्टेटों के आई.ए.एस. अफसरों को तव’जो दी जाती है। हरियाणा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार, यू.पी. के जो आई.ए.एस. अफसर पंजाब में तैनात हैं असल में उन्हें ही पावर दी गई क्योंकि यह अफसर पंजाब से बाहरी रिटायर्ड आई.ए.एस. अफसर के चहेते बने हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News