पंजाब में नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने खींची तैयारी, MP रवनीत बिट्टू ने वर्करों को किया तैयार

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 11:16 AM (IST)

लुधियाना (रिंकू) : लुधियाना से कांग्रेस एम. पी. लंबे अरसे के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने महानगर में कई इलाकों का दौरा कर आगामी नगर निगम चुनाव के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को लामबंद किया। बिट्टू ने शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरिंदर डावर के विधानसभा क्षेत्र मिनी रोज गार्डन में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहे नवीनीकरण का निरीक्षण किया।

वहीं, पंजाब की भगवंत मान सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए सरकार के विधायकों पर हमला बोला। शनिवार को पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया, जहां पार्षद ममता आशु सहित कांग्रेस के कई नेता और पार्षद मौजूद थे। बिट्टू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लामबंद करते हुए कहा कि वे अभी से नगर निगम का चुनाव के लिए डट जाएं।

इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से विजयी होगी। एम.पी. बिट्टू ने बातचीत करते पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार अपने सात माह के कार्यकाल में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News