राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई,इस्तीफे की मांग

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 03:52 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़ःफतेहगढ़ साहिब से टिकट न मिलने के कारण बागी हुए राज्यसभा सदस्य तथा वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह दूलो को कांग्रेस हाईकमान ने सभी पदों के साथ राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने  के लिए कहा हैं। पंजाब कांग्रेस चुनाव मैनेजमैंट कमेटी के चेयरमैन लाल सिंह ने उक्त आदेश जारी किया है।

दरअसल शमशेर सिंह दूलो की पत्नी तथा पूर्व विधायिका हरबंस कौर तथा पुत्र बनदीप सिंह दूलो के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस हाईकमान खफा था। दूलो खुद भी कई बार कांग्रेस तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह विरोधी बयान दे चुके हैं,जिसके चलते हाईकमान द्वारा दूलो के खिलाफ कार्रवाई की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News