Patiala से त्रिकोणीय मुकाबला, कांग्रेस के धर्मवीर गांधी आगे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 12:19 PM (IST)

पटियाला : पंजाब में 1 जून को हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। तय समय के मुताबिक सुबह 8 बजे से पटियाला लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर पंजाब की सभी प्रमुख पार्टियों आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल, बीजेपी और बीएसपी ने अपने मजबूत उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। इसके अलावा कई आजाद उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में थे। पटियाला लोकसभा सीट काफी चर्चा में है। यहां से आम आदमी पार्टी के डॉ. बलबीर सिंह, कांग्रेस से पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी, बीजेपी से परनीत कौर और अकाली दल से एन.के. शर्मा मैदान में हैं। कांग्रेस के धर्मवीर गांधी 6959 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अब तक के रुझान

डॉ. धर्मवीर गांधी (कांग्रेस) - 155004
परनीत कौर (बीजेपी) - 147353
डॉ. बलबीर सिंह (आप) - 143091

कांग्रेस 'आप' से 7651 वोटों से आगे
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News