इस जिले का कांग्रेसी सरपंच सस्पेंड, लगे यह गंभीर आरोप
punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2023 - 07:30 PM (IST)

पंजाब डेस्क: फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेसी सरपंच को सस्पेंड करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सरपंच पूर्व कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह का करीबी है। कांग्रेसी सरपंच जगवीर सिंह निवासी अमलोह ब्लाक के गांव सलाणा जीवन सिंह वाला कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष भी है। बताया जा रहा है सरपंच जगवीर सिंह पर 3.96 लाख 878 रुपए का गबन व 99.93 लाख 759 रुपए की ग्रांटों का इस्तेमाल करने के बावजूद सर्टीफिकेट जमा न कराने का आरोप है। इसी के साथ ही पंचायती दुकानों को गलत तरीके से किराए पर देने के आरोप सही साबित हुए हैं। इसी के चलते उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
यह कार्रवाई ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खैहरा के आदेशों पर हुई है। विभाग ने कहा कि सरपंच को 7 दिनों के अंदर-अंदर सबूत देने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। वहीं सस्पेंड हुए सरपंच जगवीर सिंह ने कहा कि यह सब सियासी बदलाखोरी के चलते किया गया है। कांग्रेसी पार्टी संबंधित होने के चलते 'आप' सरकार उनसे रंजिश रख रही है। विरोधियों ने अपनी सियासी रंजिश के चलते सत्ता का सहारा लेकर उन पर झूठे आरोप लगाए। सरपंच ने कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं और वे हाईकोर्ट जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here