पंजाब में फिर ग्रेनेड धमाकों की साजिश! इन्हें बनाया जाना था निशाना...बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 03:15 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेनेड हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले साजिश रच रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार इस गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों में से एक ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया, पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम की तुरन्त कार्रवाई से बचा हो गया। पुलिस ने बताया कि उक्त मॉड्यूल का नेतृत्व विदेशी गैंगस्टर जीवन फौजी कर रहा था। इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ISI समर्थित विदेशी गैंगस्टर जीवन फौजी के नेतृत्व वाले बीकेआई मॉड्यूल के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार उर्फ बब्बू, अभिनव भगत उर्फ अभि, अजय कुमार उर्फ अज्जू, सन्नी कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
डीजीपी ने खुलासा करते हुए बताया कि, आरोपी पुलिस थानों को ग्रेनेड से निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। ऑपरेशन के दौरान आरोपी अजय कुमार ने सरकारी हथियार छीन लिया और पुलिस पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गए और फिलहाल चिकित्सा देखभाल में हैं। आरोपियों के पास से एक ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here