Corona Alert! पी.जी.आई. के डायरेक्टर ने लोगों से की ये अपील, रहें सावधान

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 08:37 AM (IST)

चंडीगढ़: कोरोना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों में रविवार को थोड़ी कमी देखी गई। 20 नए केस कन्फर्म हुए जबकि 1 हफ्ते से रोजाना मामले बढ़ रहे थे। हालांकि यह थोड़ी राहत की बात है, लेकिन एक हफ्ते के दौरान औसतन रोजाना 16 केस कंफर्म हो रहे हैं।

वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 110 हो गई है जबकि 5 ठीक डिस्चार्ज हुए। नए मरीजों में 10 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। रविवार को पॉजिटिविटी रेट 5.06 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। हैल्थ डिपार्टमैंट ने भी टैस्टिंग बढ़ा दी है। ऐसे में 24 घंटे के दौरान 395 लोगों की टैस्टिंग की गई। सैक्टर-11, बुड़ैल और पी.जी.आई. कैम्पस से मरीज कंफर्म हुए हैं। बाकी जगह से एक-एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। 8 में से 6 मरीज पी.जी.आई., 2 जी.एम.एस.एच. और एक सिविल हॉस्पिटल सैक्टर-55 में एडमिट है। बाकी होम आइसोलेशन में हैं।

कोविड के मामलों को लेकर पी.जी.आई. डायरैक्टर डा. विवेक लाल का कहना है कि अभी नए वेरिएंट को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। सावधानी और कोविड नियमों की पालना भी बहुत जरूरी है। अभी तक सिंप्टोमैटिक मरीज कंफर्म नहीं हुए हैं। यह राहत की बात है। वहीं, डायरैक्टर का कहना है कि जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं ली है, उन्हें जल्द से जल्द लेनी चाहिए ताकि इम्युनिटी को मजबूत किया जा सके।वहीं, हैल्थ डायरैक्टर डा. सुमन सिंह का कहना है कि अभी मामलों को ऑब्जर्व कर रहे हैं। ग्राफ ऊपर-नीचे जा रहा है। जिनोम सिक्वैंसिंग जारी है। फिलहाल किसी भी तरह का कोई नया वेरिएंट सामने नहीं आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News