जालंधर में कोरोना ब्लास्ट, एक साथ आए 15 नए केस

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 05:41 PM (IST)

जालंधर (रत्ता): दुनिया भर में दहशत का कारण बने कोरोना वायरस का कहर जालंधर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को जालंधर में एक साथ 15 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है। एक साथ इतने केसों के सामने आने से  जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि गत शुक्रवार को भी एक साथ कोरोना पॉजिटिव के 16 केस सामने आए थे। आज आए इन केसों के बाद अब जिले में पॉजिटिव रोगियों की कुल संख्या 120 हो गई है। आज जो केस पॉजिटिव आए हैं इनमें 10 पुरूष और 5 महिलाएं हैं। फिलहाल अभी तक इन कोरोना पॉजिटिव रोगियों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News