फिरोजपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 89 हुई, 21 नए संक्रमित मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 06:05 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है और आज फिरोजपुर शहर के आजाद नगर एरिया में करीब 47 वर्ष के एक पुरुष की और फिरोजपुर के गांव बूटर में एक करीब 67 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है, जबकि आज 21 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

सिविल सर्जन कार्यालय फिरोजपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब जिला फिरोजपुर में कोरोना के साथ मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 89 तक पहुंच गई है जिन लोगों की  रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारंटाइन कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News