पठानकोट में 29 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 05:55 PM (IST)

पठानकोट(आदित्य): पंजाब के अन्य जिलों की तरह पठानकोट भी तेजी से कोरोना वायरस की चपेट में आता जा रहा है। यहां भी दिन-प्रतिदिन संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। आज शुक्रवार को फिर से पठानकोट में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन पठानकोट डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अमृतसर से 429 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें से 29 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, तथा 400 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया की इनमें पंजाब के एक अन्य जिले के निवासी तथा कांगड़ा (हि.प्र) से पठानकोट में आए दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह पठानकोट के आज 26 लोगों सहित कुल 29 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News