इस बार कहां से खरीदें जालंधर वासी पटाखें! Court ने पटाखा मार्केट पर लगाई रोक
punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 06:59 PM (IST)
जालंधर: दीवाली के त्योहार के बीच जालंधर वासियों के लिए बेहद ही चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल, इस बार जालंधर में पटाखा मार्केट नहीं लगेगी, जिसके चलते पटाखे खरीदने वालों के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पठानकोट रोड पर गांव राओवाली में पटाखा मार्केट लगाने पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।
आपको बता दें कि, पिछले काफी लंबे समय से बल्टन पार्क में पटाखा मार्कट लगती आ रही है। लेकिन वहां स्टेडियम के निर्माण के चलते पटाखा मार्केट को शिफ्ट किया जाना था। पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली में पटाखा मार्केट लगा जानी थी, जिसके लिए तैयारियां चल रही थी। इसी बीच पटाखा मार्केट लगाने वाली जगह को लेकर गांव वासियों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। कोर्ट के आदेशों के तहत गांव राओवाली में पटाखा मार्केट नहीं लगेगी। कोर्ट ने इसे अवैध करार दिया है।
ऐसे में कोर्ट के आदेशों के बाद जालंधर वासियों के लिए नई मुसाबित खड़ी हो गई वहीं हर एक मन में सवाल खड़ा हो गया है कि, आखिर इस दीवाल को पटाखें कहां से खरीदें जाएंगे। अब देखना होगा कि, पटाखा विक्रेताओं दूसरी जगह निर्धारित की जाएगी या फिर इस बार जालंधर में पटाखा मार्केट नहीं लगेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

