पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मसोत को लेकर कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 12:17 PM (IST)

मोहाली: पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को आज मोहाली अदालत  में पेश किया गया। साधू सिंह धर्मसोत कोर्ट से राहत नहीं मिली है।  कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि विजिलेंस ने 4 दिन का और रिमांड मांगा था। पूर्व मंत्री धर्मसोत अब 24 फरवरी को अदालत में पेश होंगे।

जिक्रयोग्य है कि साधु सिंह धर्मसोत पर आमदन से ज्यादा जायदाद होने के आरोप लगे हैं।  इस मामले को लेकर विजिलेंस द्वारा जांच की जा रही है। गत सोमवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर कोर्ट से 3 दिन का रिमांड हासिल किया था जो आज खत्म हो गया था जिसके चलते धर्मसोत को अदालत में पेश किया गया। गौरतलब है कि साधू सिंह धर्मसोत पर जंगलात विभाग में हुए कथित घोटाले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। विजिलेंस ने कहा कि दो-अढ़ाई करोड़ रुपए खर्च करके 8 करोड़ खर्चा दिखाया गया है उसे लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। बता दें कि कैप्टन सरकार के समय यह कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News