Big News : पंजाब भर में इस दिन Court रहेंगे बंद, हुआ छुट्टी का ऐलान

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 06:55 PM (IST)

जालंधर (भारद्वाज, जतिंदर ) : पंजाब भर में 15 अक्टूबर को होने वाले पंचायती चुनावों  के कारण जहां एक ओर पंजाब भर में स्कूलों, कॉलेजों और प्रशासनिक संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी। वहीं अदालतों मे भी छुट्टी रहेगी। यह जानकारी प्रधान आदित्य जैन और सचिव प्रीतपाल सिंह ने यह जानकारी दी।

जिक्रयोग्य है कि कल राज्य में पंचायती चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके चलते पंजाब सरकार की तरफ से स्कूलों कालेज व अन्य संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, वहीं इसके मद्देनजर कल राज्य भर की अदालतें भी बंद रहेंगी। अतः अदालतों में भी कल छुट्टी की घोषणा की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News