Beauty Parlour आई युवती का शरीरिक शोषण करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2019 - 09:36 AM (IST)

जालंधर: ब्यूटी पार्लर पर वैक्स करवाने आई 20 वर्षीय युवती की न्यूड फोटो खींच शारीरिक शोषण करने के बाद अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने को लेकर ब्लैकमेल करने वाली पार्लर मालकिन व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना-4 की पुलिस ने देर रात नीवां सुराजगंज में पार्लर चलाने वाली महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला फरार बताई जा रही है।

थाना-4 की पुलिस ने बताया कि एक युवती निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर जोकि पार्लर मालकिन पूनम निवासी नीवां सुराजगंज के पास वैक्स करवाने आई थी, जहां महिला ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और बाद में पूनम के पति जसपाल ने लड़की का शारीरिक शोषण किया। लड़की को होश आने पर पता चला मगर लड़की को डराया-धमकाया गया। 2 साल बाद लड़की ने अपने परिवार को सारी गाथा सुनाई। लड़की ने अपने चाचा को साथ ले जाकर थाना-4 में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने महिला व उसके पति के खिलाफ धारा 376, 120 बी, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News