सतलुज में उफान से गहराया संकट! चिंता में लोग... प्रशासन Alert

punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 07:39 PM (IST)

पंजाब डेस्क : सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का संकट और गहरा गया है। जानकारी के मुताबिक, जिला फाजिल्का में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस दौरान जिले के  कई गांव पानी में डूब गए हैं। सतलुज का जलस्तर बढ़ने से न सिर्फ फसलों को नुकसान हुआ है बल्कि कई घरों को चारों तरफ से घेर रखा है। इसी के चलते कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ट्राली में अधिकारियों के साथ बैठ कर मौके पर जायजा लेने पहुंचे। बता दें कि मामला सरहदी इलाके का हैं, जहं पर 7000 एकड़े फसल डूब गई है।

PunjabKesari

इस मौके पर मंत्री ने बताया कि ये कुदरत की मार है जिसे लोग भुगत रहे हैं। सरकार द्वारा हर संभव मदद की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पशुओं की फीड का भी इंतजाम किया  जा रहा है। एक तरफ जहां घरों और खेतों में पानी ही पानी हैं वहीं लोगों को पीने वाले पानी की भी काफी दिक्कत आ रही है। इस दौरान सरकार द्वारा पानी की टैंकर उपलब्धल करवाए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में गिरदावरी के आदेश दिए गए हैं, ताकि पीड़ितों को उनका बनता मुआवजा दिया जाए।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News