शहर में साइबर ठगी का कहर जारी, 53.78 लाख की ऑनलाइन ठगी का नया मामला दर्ज
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 10:13 AM (IST)
फगवाड़ा (जलोटा) : शातिर साइबर ठगों द्वारा मासूम लोगों को टारगेट कर इनसे लाखों रुपए की ठगियां करने का सिलसिला निरंतर जारी हैं। जानकारी अनुसार गत दिनों जिला कपूरथला की तहसील फगवाड़ा के खलवाड़ा गेट इलाके में एक व्यक्ति के साथ शातिर साइबर ठगों द्वारा की गई लाखों रुपए की ठगी के बाद अब जिला साइबर क्राइम कपूरथला की टीम द्वारा एक और लाखों रुपए की हुई ऑनलाइन साइबर ठगी संबंधी अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की सनसनीखेज सूचना मिली है।
जानकारी अनुसार बलविन्द्र सिंह वासी तहसील भुलत्थ जिला कपूरथला द्वारा साइबर क्राइम टीम जिला कपूरथला को दी गई शिकायत में खुलासा किया गया हैं कि उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर ऐप डाऊनलोड करवा कर कथित तौर पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर झांसा दें उससे करीब 53 लाख 78,712 रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी की गई है। साइबर क्राइम टीम जिला कपूरथला की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच का दौर जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

