शहर में एक साथ 3 बच्चे लापता, CCTV खंगाल रही पुलिस की कई टीमें

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 03:01 PM (IST)

कपूरथला (भूषण, महाजन, मल्होत्रा): सोमवार को उस समय शहर के बाबा दीप सिंह नगर में भारी सनसनी फैल गई, जब गली में खेल रहे 3 नाबालिग बच्चे लापता हो गए। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने जहां बच्चों की तलाश का सिलसिला तेज कर दिया है। वहीं इस मामले को लेकर एफ.आई.आर. दर्ज करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

बाबा दीप सिंह नगर क्षेत्र में मेहनत-मजदूरी करने वाले परिवारों से संबंधित 3 नाबालिग बच्चे जिनमें एक 13-14 वर्ष की लड़की तथा करीब 10 वर्ष के 2 लड़के गली में खेल रहे थे। इस दौरान जब बच्चे काफी देर तक अपने घरों में नहीं पहुंचे, तब परिजनों ने उनकी तलाश शुरु कर दी। लापता बच्चों के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी का काम करते हैं। उनके बच्चे फिलहाल मजदूरी के काम में ही उनका साथ देते हैं।

लापता बच्चों के परिजनों ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया था कि उन्होंने फगवाड़ा के नजदीक एक सफेद रंग की कार में 3 बच्चों को देखा है। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सब डिवीजन डा. शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच शुरु कर दी गई।

डी.एस.पी. सब डिवीजन डा. शीतल सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों की तलाश के लिए कई किलोमीटर तक लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है तथा बच्चों को हर हालत में तलाश कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे पंजाब में प्रदेश के सभी थानों को लापता बच्चों की सूचना दे दी गई है तथा उन्हें उम्मीद है कि लापता बच्चों को जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा। जिसके लिए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News