फाजिल्का में साइबर ठगों का बड़ा कारनामा, व्यक्ति से ठगे लाखो
punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 04:22 PM (IST)
फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का में एक व्यक्ति से लाखो रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम फाजिल्का ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके साथ ठगी करने वाले अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव सैयद वाला अबोहर के रहने वाले संजय कुमार ने बताया कि उसके साथ अनजान लोगों ने 6 लाख 35 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने बयान के आधार पर अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

