PGI के डॉक्टर से करोड़ों का Cyber Fraud, व्हाट्सएप ग्रुप पर रची साजिश... हैरान करेगा पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 04:52 PM (IST)

पंजाब डेस्क : शातिर ठगों द्वारा आए दिन भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसी बीच अब चंडीगढ़ PGI के डाक्टर से करोड़ों की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी शातिर ठगों ने डाक्टरों अपने जाल में फंसाकर 1.10 करोड़ रुपए की ठगी की है। इस संबंधी सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ऐसे बने ठगी के शिकार

चंडीगढ़ PGI के डाक्टर राकेश प्रभुगौड़ निवासी सेक्टर-38 ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, दिसंबर 2025 में इंटरनेट के जरिए शेयर मार्केट संबंधी जानकारी ले रहे थे। जिसके चलते उन्हें जनवरी 2026 में एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इसके बाद ग्रुप के एडमिन व अन्य सदस्यों ने निवेश करने के लिए कहा। ठगों ने अधिक मुनाफे का झांसा देकर एक डॉक्टर को अपने जाल में फंसा लिया और उससे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई। डॉक्टर ने करीब 25 लेन-देन के जरिए कुल 1.10 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। डॉक्टर ने बताया कि शुरुआत में ऐप पर अच्छा खासा मुनाफा दिखाया गया, इससे उनका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद जब उन्होंने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने तरह-तरह के बहाने बनाकर उनसे और पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए।

ठगों ने RBI और ED अधिकारी बनकर भी लिए पैसे

यही नहीं शातिर ठगों ने इसके बाद RBI और ED अधिकारी बनकर भी डाक्टर से पैसों की मांग की। बताया जा रहा है कि, ठगों ने खुद को RBI और ED का अधिकारी बताते हुए सुरक्षा प्रक्रिया के लिए तौर पर डाक्टर से 10 लाख रुपए मांगे। जब डाक्टर को इस पर शक हुआ तो उसने ग्रुप के किसी अन्य सदस्य से सम्पर्क किया। अन्य लोगों से बातचीत करने पर डाक्टर को पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। इसके तुरन्त बाद डाक्टर ने सेक्टर-17 साइबर क्राइम थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा ठगों तक पहुंचने के लिए आरोपियों को बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News